Kalki Namaskar

🧘 Category: Daan 📅 04/12/14

भगवान् श्री कल्कि को नमस्‍कार करने का तरीका

 

जो नमन करें प्रत्‍येक याम
यह कीर्ति बढ़े हों पूर्ण काम

 

जो बाल, वृद्ध, स्‍त्री, पुरूष हर तीन घंटे बाद भगवान् श्री कल्कि को एक दिन में नमस्‍कार करता है उसका यश और नाम बढ़ता है तथा उसके रूके हुए काम पूरे हो जाते हैं। हर तीन घंटे बाद अथवा प्रतिदिन सुबह जागने के बाद श्री कल्कि जी के आगे किसी भी दिखाए नमस्‍कार के तरीके से एक बार में ही हर पहर का ध्‍यान करते हुए कहें – “हे कल्कि भगवान् मेरा –

 

1.प्रात: चार बजे का नमस्‍कार,                     2. प्रात: सात बजे का नमस्‍कार,

3.प्रात: दस बजे का नमस्‍कार,                     4. दोपहर एक बजे का नमस्‍कार,

5.सायं चार बजे का नमस्‍कार,                     6. सायं सात बजे का नमस्‍कार,

7.रात दस बजे का नमस्‍कार                       8. मध्‍यरात्रि एक बजे का नमस्‍कार

 

स्‍वीकार कीजिए। इसके बाद प्रार्थना करें – “हे श्री कल्कि भगवान्! मेरी आठों बार का नमस्‍कार का फल आपके चरणों में समर्पण है। गण, विप्र धर्म और सज्‍जन लोगों की रक्षा कीजिए। भूमि का भार उतारियें। कलियुग का नाश कीजिए। शीघ्र प्रकट हो जाईए। “इसके बाद यदि आप किसी शंका का समाधान चाहें या कुछ मांगना चाहें तो भगवान् से माँगे। आप स्‍वयं ही चमत्‍कार देखेंगे कि भगवान् कैसे कैसे अनुभव देकर या प्रत्‍यक्ष में उसे पूरा करते हैं। कभी स्‍वप्‍न अनुभव में कुछ गलत अथवा अच्‍छा देखें तो उसका उपचार करके बुरा दूर करें, अच्‍छा पायें हमें प्रत्‍यक्ष देख रहे हैं। जिन कल्कि भक्‍तों के साथ ऐसा हुआ है ज्‍यादात्‍तर उनके नाम व मोबाईल नंबर लिखकर आपबीतियों में व स्‍वप्‍नानुभवों में देते हैं ताकि जिज्ञासु संपर्क करके चमत्‍कारी श्री कल्कि जी की कृपा से लाभांवित हों।

🎬 Latest Video
KNOW ABOUT KALKI
🌼 Daily Nek Soch

Verse from Bhagwat Geeta

Read More
✨ Share Your Anubhav

Your spiritual experiences inspire others on this divine path.

Submit Anubhav
💬